Lohardaga News: भाषण और क्विज में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
लोहरदगा, जुलाई 6 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। माई भारत, लोहरदगा की ओर से सोमवार को कुड़ू प्रखंड के राजकीयकृत मिडिल स्कूल कोलसिमरी में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के अवसर पर प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रनिर्माण में योगदान, उनके आदर्शों और विचारों से परिचित कराना और उनमें राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम के तहत भाषण और प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने डा मुखर्जी के जीवन, उनके विचारों और भारत की एकता और अखंडता के प्रति उनके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय राजनीति के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.