Lohardaga News: भालू के हमले में महिला गंभीर
लोहरदगा, सितम्बर 12 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा कुडू थाना क्षेत्र के बंदुवा गांव निवासी 28 वर्षीय सुलंती उरांव शनिवार को भालू के हमले में घायल हो गई। 27 नंबर रेलवे पुल के रास्ते में भालू ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। परिजनों और साथ गए ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। सुलंती उरांव जंगल में अन्य ग्रामीणों के साथ दतवन तोड़ने गई थी। समूह में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे। सभी लोग जंगल में कुछ दूरी बनाकर दतवन तोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक भालू वहां पहुंचा और सुलंती पर हमला कर दिया।अधिकारियों ने ग्रामीणों से जंगल में अकेले नहीं जाने और जंगली जानवरों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.