लोहरदगा, अगस्त 21 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, लोहरदगा में राष्ट्र सेविका समिति की ओर से गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदनीय लक्ष्मीबाई केलकर, देवी अष्टभुजा और वंदनीय सरस्वती ताई आपटे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद समिति प्रार्थना, ध्वज पूजन और गुरु दक्षिणा अर्पित की गई।अमृत वचन के बाद कालेज की पुष्पानाथ ने एकल गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति की विभाग कार्यवाहिका जयश्री कुजूर ने राष्ट्र सेविका समिति के उद्देश्यों और कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने पांच परिवर्तन समेत समिति के विभिन्न विषयों से अवगत कराते हुए राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति किसी व्यक्ति को गुरु नहीं मानती है। भगवा ध्...