Lohardaga News: भाजपा को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
लोहरदगा, अक्टूबर 10 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन विस्तार, हाल में संपन्न सेवा यात्राओं की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न मोर्चों के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक की शुरुआत भारत माता और भाजपा के संस्थापकों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन के साथ हुई। इसके बाद सेवा-संकल्प यात्रा और सेवा ज्योति यात्रा की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने कहा कि दोनों यात्राओं को आम जनता का समर्थन मिला। कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की सेवा भावना को लोगों तक पहुंचाने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.