Lohardaga News: भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा करेगी प्रतिमा पर माल्यार्पण
लोहरदगा, नवम्बर 14 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी की ओर से माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम शंख मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा के समक्ष पूर्वाह्न 11 बजे होगा। इसकी जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने पार्टी के सभी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भाजपा ने चलाया प्रतिमा स्वच्छता अभियान यह भी पढ़ें- भाजपा मनाएगी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.