Lohardaga News: भंडरा सीएचसी में छह अक्टूबर को लगेगा स्वेच्छिक रक्तदान शिविर
लोहरदगा, सितम्बर 30 -- Lohardaga News: भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छह अक्टूबर को स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। सीएचसी प्रभारी डा संजय कुमार ने बताया कि छह अक्टूबर को सदर अस्पताल लोहरदगा के रक्त केंद्र टीम भंडरा पहुंचेगी। तत्पश्चात स्वेच्छिक रक्तदान कार्यक्रम आरंभ होगा। इसका उदेश्य केंद्र में पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध कराना है। ताकि जरुरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्घ कराया जा सके। उन्होंने बताया कि शिविर को लेकर सीएचसी में तैयारी जोरों पर है। उन्होंने जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और विभिन्न सामाजिक संगठनों से शिविर में शामिल होकर स्वेच्छिक रक्तदान करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: आज सीएचसी हूजूरपुर में रक्तदान शिविर यह भी पढ़ें- Bahraich News: आज सीएचसी हूजूरपुर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.