Lohardaga News: ब्लूमिंग बड्स स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी
लोहरदगा, सितम्बर 4 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल, लोहरदगा में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजकर विद्यालय पहुंचे। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। मौके पर स्कूल के चेयरमैन मुकेश कुमार गुप्ता के पुत्र श्रेष्ठ साहू का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यालय परिवार और बच्चों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रधानाचार्या शोभा रानी साहू ने बच्चों को श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, प्रेम, कर्म और अच्छे संस्कारों का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- Lohardaga New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.