Lohardaga News: ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में टैलेंट डे का आयोजन
लोहरदगा, सितम्बर 19 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल, लोहरदगा में बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने और उनमें आत्मविश्वास का विकास करने के उद्देश्य से टैलेंट डे आयोजित किया गया। प्रतिभाशाली बच्चे पुरस्कृत किए गए। विद्यार्थियों ने भाषण, नृत्य, कविता पाठ, राइम्स और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।विद्यालय के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक बच्चे के अंदर कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। विद्यालय का दायित्व है कि बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने के लिए उचित मंच और प्रोत्साहन दिया जाए। लगातार अभ्यास और मंच पर प्रस्तुति देने से बच्चों में बोलने की क्षमता, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.