लोहरदगा, जुलाई 7 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के ओयना टोंगरी से मंगलवार को बोरे में बंद एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शव को ठिकाने लगाने की नीयत से बोरे में बंद कर ओयना टोंगरी में फेंक दिया गया। हालांकि, पुलिस ने हत्या की पुष्टि नहीं की है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ...