लोहरदगा, अक्टूबर 6 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में मंगलवार को दो सड़क हादसों में एक अज्ञात युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सेन्हा थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा के समीप बाक्साइट ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। हालांकि स्कूटी से बीएस कालेज का एक एडमिट कार्ड मिला है। जिसमें बीएस कॉलेज के विद्यार्थी राहुल भगत पिता लालचंद समीर कुमार भगत का नाम दर्ज है। स्कूटी संख्या जेएच 08 एल 4565 बॉक्साइट लोड ट्रॅक की चपेट में आ गयी, जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। एक अन्य घटना में सेन्हा थाना क्षेत्र के अलौदी पंचायत अंतर्गत गोसाई टोली विद्यालय के समीप दो टीवीएस मोपेड की टक्कर में तीन नाबालिग बच्चे घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में त...