लोहरदगा, अक्टूबर 23 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा शहर की सड़कों पर बुलेट बाइक के मोडिफाइड साइलेंसर से पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने का चलन लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। कुछ युवा जानबूझकर बाइक से तेज और धमाके जैसी आवाज निकालते हुए सड़कों पर घूम रहे हैं। अचानक होने वाली तेज आवाज से राहगीर सहम जा रहे हैं, वहीं बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई युवा यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए तेज रफ्तार में बाइक चलाते हैं। वहीं, नाबालिगों के हाथों में बुलेट बाइक होने से सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण राहगीरों की जान जोखिम में पड़ रही है।लोगों का कहना है कि मोडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज न केवल ध्वनि प...