Lohardaga News: बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया गया संदेश
लोहरदगा, अक्टूबर 16 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के अवसर पर ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल, लोहरदगा में महिषासुर वध की पौराणिक कथा पर आधारित सांस्कृतिक नाटक का भव्य मंचन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में सजी छात्राओं और महिषासुर की भूमिका निभाने वाले छात्रों ने अपने अभिनय से पौराणिक प्रसंग को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के सभागार को दुर्गा पूजा की थीम पर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। नाटक के दौरान लाल साड़ी और हाथों में त्रिशूल धारण कर मां दुर्गा के रूप में सजी छात्रा ने महिषासुर का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: नाटक के माध्यम से सामाजिक बुराइयों के खात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.