लोहरदगा, नवम्बर 18 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड की ओर से लोहरदगा जिले में 18 से 26 नवंबर तक विशेष जनसमस्या निवारण शिविर की शुरूआत की गई है। इसके तहत बुधवार को लोहरदगा बिजली कार्यालय परिसर, कैरो पेट्रोल पंप में शिविर लगा। यहां उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायत दर्ज कराकर समाधान कराया। शिविर में नया बिजली कनेक्शन, बिजली बिल में सुधार, बिल नहीं मिलने, मोबाइल नंबर अपडेट, खराब ट्रांसफार्मर बदलने, लो-वोल्टेज तथा बिजली पोल और तार से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। लोहरदगा बिजली कार्यालय परिसर, कैरो पेट्रोल पंप में शिविर लगा।19 को किस्को पंचायत भवन परहेयाट, 20 को भंडरा बाजार टांड़, 21 को कुडू बाजार टांड़, 23 को पेशरार प्रखंड परिसर, 25 को हन्हट बाजार टांड़ और 26 न...