Lohardaga News: बिजली पोल से टकराई बाइक, युवक गंभीर, रिम्स रेफर
लोहरदगा, जुलाई 18 -- Lohardaga News: कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा कुडू के इंदिरा गांधी चौक के नजदीक शुक्रवार की रात लगभग साढ़े दस बजे एक अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कुडू निवासी राजेंद्र साहू के पुत्र राजू साहू के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद बाइक पर साथ बैठा युवक घायल को छोड़कर बाइक लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस को देख बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: मरचोई पुल के पास बाइक दुर्घटना, 17 वर्षीय युवक गंभीर, कोडरमा रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.