लोहरदगा, जुलाई 18 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। सामाजिक विचार मंच के संयोजक संदीप भगत ने पेशरार प्रखंड में लंबे समय से बाधित विद्युत आपूर्ति पर गहरी चिंता जताते हुए बिजली विभाग से अविलंब व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सामाजिक विचार मंच ग्रामीणों के साथ आंदोलन करेगा। संदीप भगत ने कहा है कि जून माह में भी क्षेत्र में 20 से 25 दिनों तक बिजली आपूर्ति ठप रही थी। विभाग से संपर्क करने पर बिजली बहाल हुई, लेकिन महज एक सप्ताह बाद फिर से आपूर्ति बाधित हो गई। वर्तमान में पिछले 18 से 20 दिनों से पेशरार प्रखंड के पेशरार और रोरद पंचायत सहित केकरांग घाटी के बाद के कई गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं।

बिजली की समस्या का प्रभाव उन्होंने कहा कि लगातार बिजली नहीं रहने से खेती-किसानी का कार...