लोहरदगा, अगस्त 27 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। मानसून के दौरान लोहरदगा में बालू की कीमतों में एक बार फिर तेजी आ गई है। पिछले एक पखवाड़े में बालू के दाम में अचानक बढ़ोतरी से मकान निर्माण करा रहे लोगों के साथ-साथ ठेकेदारों की परेशानी बढ़ गई है। स्थिति यह है कि प्लास्टर में इस्तेमाल होने वाला बालू अधिकतम कीमत 2500 से 3000 रुपये प्रति ट्रैक्टर तक पहुंच गई है। वहीं जोड़ाई और ढलाई में उपयोग होने वाला बालू 1500 से 2000 रुपये प्रति ट्रैक्टर की दर से मिल रहा है।निर्माण कार्य से जुड़े लोगों का कहना है कि मानसून शुरू होने के बाद सरकारी स्टॉकिस्ट की व्यवस्था लगभग ध्वस्त हो गई है। यह भी पढ़ें- Simdega News: बालू की किल्लत से निर्माण कार्य प्रभावित, कीमतों ने छुआ आसमान स्टॉक में उपलब्ध बालू बाजार में पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच रहा है। इसक...