Lohardaga News: बारिश में जानलेवा साबित हो रही हैं खोदी और तोड़कर छोड़ी गई सड़कें
लोहरदगा, अगस्त 2 -- Lohardaga News: लोहरदगा,संवाददाता। लोहरदगा शहर और आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने के लिए महीनों पहले खोदी गई सड़कें अब बरसात के मौसम में लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। पाइपलाइन बिछाने के बाद भी कई स्थानों पर सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। नतीजतन जगह-जगह गहरे गड्ढे, उबड़-खाबड़ रास्ते और कीचड़ से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। बारिश के कारण कई गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। वहीं कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक जोखिम उठाकर सफर करने को मजबूर हैं। चारपहिया वाहनों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है。
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन किसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.