लोहरदगा, अक्टूबर 5 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। दुर्गोत्सव को लेकर लोहरदगा जिले के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सुबह से शाम तक कपड़े, साड़ी, बच्चों के परिधान, जूते-चप्पल, कॉस्मेटिक्स और पूजा सामग्री की दुकानों में खरीदारों की भीड़ जुट रही है। दुर्गोत्सव में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, जिलेवासियों ने ख़रीददारी शुरु कर दी है। दुकानदारों को भी पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बेहतर कारोबार की उम्मीद है। हालांकि, महंगाई का असर खरीदारी पर साफ दिखाई दे रहा है। दुकानदारों के अनुसार कपड़े, साड़ी, जूते, कॉस्मेटिक्स और पूजा सामग्री की कीमतों में पिछले साल की तुलना में करीब 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। यह भी पढ़ें- Gaya News: दस सालों में दोगुना से अधिक हो गया दुर्गापूजा आयोजन का खर्च इसके बावजूद त्योहार को ले लोगों का उत्साह कम नहीं ह...