लोहरदगा, अगस्त 1 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, खान प्रभाग लोहरदगा द्वारा संचालित बगड़ू खनन क्षेत्र में सीएसआर के कुल आठ योजनाओं का उदघाटन शनिवार को मुख्य अतिथि हिंडाल्को कॉर्पोरेट सीएसआर प्रमुख अभिजीत ने किया। उच्च विद्यालय बगड़ू जामुन टोली एवं रा.उच्च विद्यालय हेसापीढ़ी में प्रोजेक्ट अध्ययन के तहत मिनी साइंस लैब, प्रोजेक्ट उद्यमी के तहत बगड़ू जामुनटोली में छह वर्मी कंपोस्ट शेड, बगड़ू जामुन टोली में ही प्रोजेक्ट कायाकल्प के तहत एक सामुदायिक भवन तथा एक सामूहिक शौचालय जीर्णोद्धार उदघाटन ग्राम प्रधान, वरीय अधिकारीगण एवं वृद्ध माताओं ने फीता काटकर किया। प्रोजेक्ट सक्षम के तहत बड़ चोरगाई में गांव में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ दस सिलाई मशीन के साथ किया गया। मौके पर हिंडाल्को कॉर्पोरेट सीएसआर प्रमुख...