लोहरदगा, अगस्त 30 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।सेवा भारती, लोहरदगा की ओर से चुन्नीलाल स्कूल परिसर में रविवार को 220वें निःशुल्क स्वास्थ्य और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डा कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सचिव संजय चौधरी और समाजसेवी मुकेश गुप्ता ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान वंदे मातरम् और भारत माता के जयघोष से परिसर गूंज उठा। शिविर में 43 लोगों ने इलाज कराया। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ ने कहा कि सेवा भारती का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: निशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा शिविर आज उन्होंने कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के ...