Lohardaga News: फुटबॉलर सोनू की मौत पर आक्रोश, शव के साथ पावरगंज चौक जाम
लोहरदगा, नवम्बर 28 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। फुटबाल खिलाड़ी 14 वर्षीय सोनू उरांव की मौत के बाद शुक्रवार शाम परिजनों, खिलाड़ियों और ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। रिम्स में इलाज के दौरान सोनू की मौत के बाद शव लोहरदगा पहुंचते ही लोगों ने पावरगंज चौक पर शव के साथ एनएच-143ए जाम कर दिया है, जो देर शाम तक जारी है। प्रदर्शनकारी मुआवजा, एक आश्रित को सरकारी नौकरी, सरकारी योजनाओं का लाभ और घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लगातार तीन घंटे तक जाम के कारण आवागमन प्रभावित रहा, हालांकि एंबुलेंसों को रास्ता दिया जा रहा है। सड़क जाम की सूचना पर एसडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा,जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, सीओ रामनारायण खलखो और सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर पहुंच जामकर्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.