लोहरदगा, अगस्त 10 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से नैतिक, बौद्धिक और सामाजिक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से लोहरदगा जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट के ट्रस्ट मंडल का पुनर्गठन किया गया है।

ट्रस्ट मंडल का पुनर्गठन पुनर्गठन के बाद प्रतिमा देवी को जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ट्रस्ट मंडल का पुनर्गठन 12 जुलाई को गायत्री शक्तिपीठ में किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों गायत्री परिजनों ने भाग लिया। समन्वय समिति के अधिकारियों की उपस्थिति में प्रतिमा देवी को मुख्य ट्रस्टी और अजय मित्तल को सहायक ट्रस्टी बनाया गया। वहीं निर्मला महतो, रेखा अग्रवाल, किरण गुप्ता, ममता साहू, श्यामा मिश्रा, दिलीप साहू, ईश्वर महतो, धनेश्वर साहू और सौरव के...