लोहरदगा, नवम्बर 18 -- Lohardaga News: कैरो, प्रतिनिधि।विधायक लोहरदगा डा रामेश्वर उरांव ने बुधवार को कैरो और भंडरा प्रखंड में ग्राम प्रधान, पाहन, पुजार, महतो के साथ पेसा कानून को लेकर विशेष बैठक की।बैठक में दोनों प्रखंड के सभी गांवों के ग्राम प्रधान, पाहन, पुजार, महतो एवं आदिवासी समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।गांव स्तर पर पेसा कानून की जानकारी देने और लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर बल दिया।बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पेसा कानून आदिवासी समाज की आत्मा है। यह कानून ग्राम सभा को सबसे बड़ी ताकत देता है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन की रक्षा और गांव के विकास का फैसला अब गांव के लोग खुद करेंगे, किसी बाहरी व्यक्ति के भरोसे नहीं रहना होगा।पेसा कानून के तहत ग्राम सभा को क्या-क्या अधिकार प्राप्त हैं। ...