लोहरदगा, जुलाई 9 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा उपायुक्त सह जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत पेशरार प्रखंड के सुदूरवर्ती पहाड़ी गांवों ओनेगडा, रोरद चैनपुर केरार आदि गांवों का भ्रमण कर मतदाता गणना प्रपत्र के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन कार्यों का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान डीसी श्री मीना ने बीएलओ, सुपरवाइजर और सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। कार्य में गति लाने के लिए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: एसआईआर कार्य में तेजी लाने के लिए डीसी ने किया सुदूरवर्ती गांवों का दौरानिरीक्षण परिणाम निरीक्षण के दौरान रोरद पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 16 और 17 और केरार गांव के मतदान केंद्र संख्या नौ पर गणना...