लोहरदगा, जुलाई 5 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड की वर्षों से लंबित और अधूरी विकास योजनाओं को शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य सह जिला योजना समिति सदस्य रूबी कुमारी ने भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य को मांगपत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाएं अधूरी पड़ी हैं। जिससे क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मांगपत्र में प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर अधूरे पुलों और सड़कों का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की गई है। इसमें ओनेगड़ा, नीचे तुरियाडीह और पुंदाग नदी पर अधूरे पुलों के निर्माण को जल्द पूरा करने, शाहीघाट पीलर से मनहेपाट, केरार से बुलबुल से गोताग और दुगु मोड़ से लावापानी होते हुए बोंड़ोबार सीमा तक अधूरी सड़कों का निर्माण पूर्ण क...