Lohardaga News: पूर्व एसआई चंदा उरांव ने निजी कोष से कराई जर्जर सड़क की मरम्मत
लोहरदगा, सितम्बर 11 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा कुडू प्रखण्ड के विश्रामगढ़ गांव में लंबे समय से बदहाल सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिली है। सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए पूर्व उप निरीक्षक चंदा उरांव ने अपने निजी कोष से सड़क की मरम्मत कराकर सराहनीय पहल की है। गांव की सड़क लंबे समय से खराब होने के कारण ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दिनों में सड़क की स्थिति और भी बदतर हो जाती थी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण और मरम्मत के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में अपेक्षित पहल नहीं हुई। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सांसद और वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.