Lohardaga News: पूजा समितियों ने झांकी के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा
लोहरदगा, अक्टूबर 17 -- Lohardaga News: कुडू, प्रतिनिधि। चैत नवरात्रा महासप्तमी पर शनिवार को लोहरदगा कुडू के पांचों पूजा पंडाल के हजारों महिलाओं ने कुडू में भव्य कलश यात्रा निकाली। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति दुर्गा बाड़ी कुडू, जय माता दी पूजा समिति नीचे स्टैंड, मां शक्ति बस स्टैंड,मां भवानी पूजा समिति देवी मंडप भवानीपुर और मां अंबे पूजा समिति ब्लॉक मोड़ के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सभी पूजा पंडालों से सुबह बालिकाएं एवं महिलाएं माथे में कलश लिए आकर्षक झांकी और गाजे-बाजे के साथ ऐतिहासिक टीको नदी तक गए। जहां पुरोहित अनंत पाठक, रविशंकर मिश्रा, अभिषेक पाठक, आदि ने सामूहिक रूप से नदी तट में विधिवत कलश पूजन कराने के बाद कलशों में जल भरवाकर कलश यात्रा शुरू हुई। यह भी पढ़ें- Palamu News: माता जगदंबे का खुला पट, शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.