Lohardaga News: पूजा पंडालों में पहुंचे केंद्रीय दुर्गापूजा समिति के अधिकारी
लोहरदगा, अक्टूबर 6 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। शारदीय नवरात्र एवं दुर्गापूजा को लेकर केंद्रीय दुर्गापूजा समिति लोहरदगा की सक्रियता तेज हो गई है। इसी क्रम में समिति के महामंत्री कुणाल वर्मा ने कुडू प्रखंड का दौरा कर चार प्रमुख पूजा पंडालों में पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पूजा आयोजन की तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुणाल वर्मा ने मां अम्बे दुर्गापूजा समिति, प्रखंड परिसर कुडू, मां दुर्गापूजा समिति नीचे स्टैंड कुडू, दुर्गाबाड़ी पूजा समिति बाजार टांड़ कुडू एवं देवी मंदिर दुर्गापूजा समिति कुडू में पहुंचकर पूजा समितियों के अधिकारियों से आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। यह भी पढ़ें- Katihar News: बंगाली स्वास्तिक थीम से सजेगा संग्राम संघ का पूजा पंडाल सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.