लोहरदगा, अगस्त 22 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के पाखरगढ़ा हुरहद टोली निवासी रामधन नगरिया भालू के हमले के करीब 18 घंटे बाद लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंच पाया। हमले में उनके सिर और शरीर के संवेदनशील हिस्से में गंभीर चोटें आई है। सिर में लगी चोट से लगातार रक्तस्राव होने के कारण उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। हालांकि सदर अस्पताल में तत्काल उपचार मिलने के बाद उसकी स्तिथी स्थिर बनी हुई है। घायल के परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब छह बजे रामधन पर भालू ने हमला बोल दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कोई व्यवस्था नहीं सोची गई।

टीमरन एंबुलेंस की व्यवस्था इसके कारण घायल पूरी रात घर पर बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। शनिवार सुबह ग्रामीणों की पहल के बाद एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। आवश्यक...