लोहरदगा, सितम्बर 7 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। युवा ग्रामीण विकास समिति, भैसमुंदो लोहरदगा के सचिव बाल कृष्णा सिंह के नेतृत्व में पर्यावरण संतुलन एवं भविष्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आम एवं लीची के कुल 51 पौधे लगाए गए। मौके पर समिति के सचिव बाल कृष्णा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरणा लेते हुए सभी लोगों को प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ फलदार पौधों का रोपण भविष्य में रोजगार एवं आय के अवसर भी उपलब्ध करा सकता है। उन्होंने कहा कि समिति द्वारा लगाए गए आम और लीची के पौधे आने वाले वर्षों में पर्या...