लोहरदगा, जुलाई 14 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन पर लोहरदगा स्वास्थ्य विभाग द्वारा सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार को विशेष परिवार नियोजन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं दंपतियों को परिवार नियोजन के सुरक्षित और आधुनिक साधनों की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस मौके पर लोगों को बताया कि परिवार नियोजन का उद्देश्य केवल जनसंख्या नियंत्रण नहीं, बल्कि मां और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित मातृत्व तथा खुशहाल परिवार को बढ़ावा देना है। विभाग द्वारा जिले में आगे भी जागरूकता अभियान और विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग आधुनिक परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ उठा सकें。

स्वास्थ्य विभाग द्वारा इम्प्लानॉन एनएक्सटी की जानकारी इस दौरान स्वा...