लोहरदगा, सितम्बर 30 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले में संचालित पथ परियोजनाओं के अंतर्गत रैयतों को मुआवजा भुगतान और परियोजना कार्यों की प्रगति को लेकर बुधवार को उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुडू-उदयपुरा पथ परियोजना और लोहरदगा बाईपास पथ परियोजना में रैयतों के लंबित मुआवजा भुगतान की मौजा और प्लॉटवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में डीसी ने सर्वप्रथम कुडू-उदयपुरा पथ परियोजना अंतर्गत टीको, कुंदो और कुडू मौजा में रैयतों को किए गए और लंबित मुआवजा भुगतान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने जिन मामलों में एलपीसी अप्राप्त है, वहां शीघ्र एलपीसी निर्गत कराने और जिन मामलों में सत्यापित वंशावली अप्राप्त है, उनके लिए अक्टूबर माह में विशेष शिविर आयोजित कर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने क...