Lohardaga News: पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का हुआ समापन
लोहरदगा, जुलाई 27 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा कोर्ट रोड में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का सोमवार को समापन हुआ। अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ की पवित्र आहूतियों में भक्त शामिल हुए। यज्ञ के उपरांत विभिन्न संस्कार संपन्न कराए गए, जिनमें मुख्य रूप से दीक्षा संस्कार एवं नामकरण संस्कार शामिल रहा।व्यासपीठ से कथावाचक आचार्य नकुल ने प्रवचन में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन से कम से कम 10 मिनट का समय भगवान की भक्ति, सत्संग और भजन-कीर्तन के लिए अवश्य निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईश्वर स्मरण से जीवन में शांति, सकारात्मकता और आत्मबल का संचार होता है।कथा की पूर्णाहूति एवं विदाई समारोह के अवसर पर आचार्य नकुल ने सभी श्रद्धालुओं को शांतिकुंज, हरिद्वार आने का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.