लोहरदगा, अगस्त 27 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।दिल्ली में 22 से 24 अगस्त तक यूथ गेम्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित कराटे प्रतियोगिता में मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों को गुरूवार को एसपी सादिक अनवर रिजवी ने सम्मानित किया। काता और कुमिते मे 11 स्वर्ण, छह रजत और एक कांस्य पदक लोहरदगा के खिलाड़ियों ने जीता है।जिला कराटे संघ लोहरदगा के सचिव सह प्रमुख कोच सेंसई अमित कुमार सिंह ने खिलाडियों की प्रशंसा करते हुए जीत का श्रेय 10 सीनियर कराटेकारों की मेहनत और लगन को दिया है। एसपी और कल्याण अधिकारी ने इन खिलाड़ियों को सम्मानित और मार्गदर्शन किया। इनमें पल्लवी कुमारी और ओमप्रकाश रूपा कुमारी, निंद्रानी उरांव, प्रीति उरांव, शिल्पा कुमारी, सुनील कुमार साहू, सुशीला कुमारी, अंजली कुमारी और राजेश उरांव शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...