लोहरदगा, अक्टूबर 10 -- राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन Lohardaga News: लोहरदगा, प्रतिनिधि। इंस्पायर अवार्ड-मानक के तहत 12वीं राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में नई दिल्ली भारत मंडपम में लोहरदगा जिले की दो प्रतिभावान छात्राएं 12-14 अक्तूबर को अपने साइंस माडल का प्रदर्शन करेंगी। राजकीय बेसिक प्लस-टू उच्च विद्यालय, सेन्हा की छात्रा शिवानी कुमारी तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सेन्हा की छात्रा क्रांति कुमारी का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शिवानी टेस्ट टयूब क्लिनिंग सिस्टम और क्रांति कुमारी फुट आपरेटेड माऊस का माडल प्रदर्शित करेंगी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: राष्ट्रीय स्तर पर चयनित तीन छात्रों को उपायुक्त ने दी शुभकामनाएंशिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में छात्राओं की तैयारी शिवानी की गाइड शिक्षिका चांदनी शाहद...