लोहरदगा, अगस्त 30 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। गुदरी बाजार लोहरदगा स्थित मुंद्रिका बैंक्वेट में आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय नेत्र जांच शिविर का रविवार को समापन हुआ। शिविर में लोहरदगा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे महिला, पुरुष, बुजुर्ग एवं बच्चों समेत कुल 360 लोगों की नेत्र जांच की गई। फाउंडेशन के सचिव सुनील अग्रवाल ने बताया कि जांच के दौरान 80 से अधिक जरूरतमंदों को चश्मा उपलब्ध कराया गया। कुछ नंबर के चश्मे उपलब्ध नहीं होने के कारण जिन लाभुकों को चश्मा नहीं मिल सका, उन्हें जल्द ही चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी भी कई लोग शिविर का लाभ लेने से वंचित रह गए हैं, इसलिए करीब एक सप्ताह बाद पुनः नेत्र जांच वाहन लोहरदगा बुलाया जाएगा。 यह भी पढ़ें- Lohardaga News: लोहरदगा में दो दिवसीय नि...