लोहरदगा, अगस्त 29 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। सेवा भारती, लोहरदगा के द्वारा अपर बाजार स्थित चुन्नीलाल हाई स्कूल परिसर में लगातार 220 सप्ताह से चल रहे निशुल्क स्वास्थ्य जांच और चिकित्सा शिविर का आयोजन 30 अगस्त को सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक किया जाएगा। जिसमें हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, आक्सीजन लेवल, हार्टबीट आदि जांच किया जाएगा। इसके अलावा डा कुमुद अग्रवाल चेकअप करते हुए स्वास्थ्य संबंधित परामर्श भी देंगे। सेवा भारती के अधिकारियों ने लोगों से ससमय शिविर में आकर स्वास्थ चेकअप कराने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: लोहरदगा में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर प्रारंभ यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जीवन ज्योति का साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर कल 6.30 बजे से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...