Lohardaga News: निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में महिलाओं को किया जागरूक
लोहरदगा, अगस्त 11 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। महिलाओं के स्वास्थ्य और स्त्री रोग संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मेनका सिनेमा के समीप स्थित साईं नर्सिंग होम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में बेला एनिसिस आईवीएफ सेंटर, अशोक नगर, रांची की एडवांस्ड फर्टिलिटी और लैप्रोस्कोपी सर्जन डा सौम्या सिन्हा, डा नेहा कुमारी और डा प्रशांत कुमार ने मरीजों की जांच की। इस दौरान महिलाओं को गर्भाशय, पेट में गांठ सहित विभिन्न स्त्री रोग संबंधी समस्याओं के लक्षण, जांच और आधुनिक उपचार की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बेड़ो में गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.