लोहरदगा, अक्टूबर 26 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। आरोग्य फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले चार महीनों से लगातार निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से अब तक हजारों लोग लाभान्वित हो चुके हैं। इसी क्रम में सोमवार को पतरा टोली स्थित शांति आश्रम में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन 115 लोगों की आंखों की जांच की गई, जबकि लगभग 35 लोगों को चश्मे उपलब्ध कराए गए। शिविर का शुभारंभ गुरूकुल के आचार्य शरच्चंद्र आर्य, फाउंडेशन के सचिव सुनील अग्रवाल, संयोजक जयप्रकाश शर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष विनोद उरांव और समाजसेवी गुप्तेश्वर गुप्ता ने श्रीफल फोड़कर किया।

शिविर में 115 लोगों की आंखों की जांच आचार्य शरच्चंद्र ने फाउंडेशन की ओर से किए जा रहे जनसेवा का...