लोहरदगा, जुलाई 27 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। कांवरिया संघ, बरवा टोली लोहरदगा द्वारा आगामी 17 अगस्त को नाग पंचमी एवं श्रावण की तीसरी सोमवारी के अवसर पर कांवर यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा सुबह सात बजे बरवा टोली स्थित मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ होगी और घाघरा स्थित देवाकी बाबा धाम मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। शाम सात बजे मनोकामना सिद्धि दुर्गा मंदिर में महाआरती का आयोजन होगा। इस वर्ष यात्रा का प्रमुख आकर्षण उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध अघोरी टीम द्वारा प्रस्तुत शिव-पार्वती की जीवंत एवं भव्य झांकी होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेन्हा से घाघरा तक विभिन्न स्थानों पर फलाहार एवं सेवा शिविर लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Kodarma News: कांवर पद यात्रा को लेकर बैठक आज व...