लोहरदगा, अगस्त 13 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष 63 वर्षीय नसीम अख्तर तथा एसोसिएशन के जॉइंट सेक्रेटरी नीरज खत्री के पिता एवं समाजसेवी 85 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद खत्री के आकस्मिक निधन से खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। दोनों के निधन पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन लोहरदगा की ओर से शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद के नेतृत्व में आयोजित शोकसभा में एसोसिएशन के पदाधिकारी, सदस्य, खिलाड़ी एवं खेलप्रेमी शामिल हुए। सभी ने दिवंगत नसीम अख्तर और राजेंद्र प्रसाद खत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर डॉ. गणेश प्रसाद ने कहा कि नसीम अख्तर के निधन से जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने अपने एक...