लोहरदगा, अक्टूबर 6 -- Lohardaga News: कुडू, प्रतिनिधि। अविराम कालेज आफ एजुकेशन के प्रशिक्षुओं ने मंगलवार को कुडू सहित प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र में नशापान के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। राष्ट्रीय सेवा योजना और माई भारत की ओर से नशा मुक्त युवा, विकसित भारत जागरूकता अभियान के तहत निकली गई यह रैली टिको से कुडू बस स्टैंड, नीचे स्टैंड, इंदिरा गांधी चौक, मस्जिद चौक, ब्लॉक मोड़ तक गई। रैली में चल रहे लोगों ने हाथों में नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो आदि जागरूकता संबंधी नारे लिखे हुए तख्तियां व बैनर पोस्टर लिए नारे लगाए। रैली को हरी झंडी दिखाकर कालेज के सचिव इन्द्रजीत कुमार भारती ने नेतृत्व किया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: नशे के खिलाफ कालसी में निकली जागरूकता रैली उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देत...