लोहरदगा, जुलाई 22 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के कचहरी मोड़ के समीप बुधवार सुबह करीब 11 बजे नगर परिषद के दो सफाईकर्मियों पर एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक हमला कर दिया। घटना में दोनों कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के मनहे गांव निवासी बंधु उरांव पिता स्व. सुखदेव उरांव तथा धनु उरांव पिता स्व. लहसु उरांव के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों नगर परिषद के कर्मचारी हैं और कचरा गिराकर लौट रहे थे। इसी दौरान कचहरी मोड़ के पास किस्को जाने वाली सड़क किनारे बैठकर नाश्ता कर रहे थे। तभी एक अज्ञात व्यक्ति हाथ में लोहेनुमा औजार लेकर पहुंचा और अचानक दोनों पर हमला कर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अ...