लोहरदगा, जुलाई 11 -- Lohardaga News: लोहरदगा,संवाददाता। लोहरदगा जिले की आबादी लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसके अनुरूप आधारभूत सुविधाओं और बुनियादी ढांचे का विकास नहीं हो पाया है। शिक्षा, रोजगार और बेहतर जीवन की तलाश में बड़ी संख्या में लोग गांवों से शहर में आकर बस रहे हैं। इससे नगर परिषद क्षेत्र में जनसंख्या घनत्व तेजी से बढ़ा है और सड़क, पेयजल, यातायात, पार्किंग तथा अन्य नागरिक सुविधाओं पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। जनगणना के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2001 में लोहरदगा जिले की कुल आबादी 3,64,521 थी, जो 2011 में बढ़कर 4,61,790 हो गई। यानी 10 वर्षों में जिले की आबादी में 97,269 लोगों की वृद्धि दर्ज की गई। इसी अवधि में लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र की आबादी 45 हजार से बढ़कर 56,123 हो गई। शहरी आबादी में लगभग 24.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। समाजशास्त्रियों का ...