Lohardaga News: नए समाहरणालय परिसर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का हुआ अनावरण
लोहरदगा, अक्टूबर 12 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। नए समाहरणालय परिसर में सोमवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया गया। स्थानीय पाहन ने पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार पूजा संपन्न कराई। प्रतिमा अनावरण के पश्चात उपायुक्त संदीप कुमार मीना एवं पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने धरती आबा के संघर्ष, बलिदान और देश की आजादी के आंदोलन में उनके योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, परियोजना निदेशक आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.