Lohardaga News: दो स्कूटी की टक्कर में तीन युवकों की मौत, तीन गंभीर
लोहरदगा, अगस्त 16 -- Lohardaga News: भंडरा, प्रतिनिधि।रांची-लोहरदगा मुख्य पथ पर शनिवार को सेगरा टोली के समीप दो स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना प्रभारी मनोज गुप्ता दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अपनी गोद में उठाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। राहत और बचाव कार्य में भंडरा निवासी हेमंत यादव, भौसमुदो निवासी विनोद सिंह, भोला सिंह समेत कई ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी की तत्परता और मानवीय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.