Lohardaga News: दो बाइकों की टक्कर में दो युवक गंभीर, रिम्स रेफर
लोहरदगा, जुलाई 12 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के बरही के समीप शनिवार देर शाम दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से फरार हो गया। समय पर 108 एंबुलेंस के पहुंचने से दोनों घायलों को तत्काल इलाज मिल सका, जिससे उनकी जान बच गई। घायलों की पहचान बेजवाली गांव निवासी 20 वर्षीय मंगल सहाय उरांव, तथा भुजनिया निवासी 18 वर्षीय बसंत उरांव के रूप में हुई है। दोनों युवक बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के तुरंत बाद सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सदर अस्पताल, लोहरदगा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.