Lohardaga News: दो दिनों में हटाने होंगे दुर्गा पूजा पंडाल और सजावट के बांस
लोहरदगा, अक्टूबर 23 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। दशहरा बीतने के बाद भी लोहरदगा शहर की सड़कों के किनारे दुर्गा पूजा पंडाल, तोरणद्वार और विद्युत सजावट के लिए लगाए गए बांस नहीं हटाए गए हैं। इससे यातायात में परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए नगर परिषद, लोहरदगा ने केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति को पत्र जारी कर दो दिनों के भीतर सभी अस्थायी संरचनाएं हटाने का निर्देश दिया है। नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी की ओर से 23 अक्टूबर को जारी पत्र में कहा गया है कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल निर्माण के साथ सड़कों पर तोरणद्वार बनाए गए थे। विद्युत सजावट के लिए भी बांस लगाए गए थे। दशहरा समाप्त होने के बाद भी इन संरचनाओं को नहीं हटाया गया है। इसके कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर परिषद ने दिया दो दिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.