लोहरदगा, जुलाई 16 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के गौस नगर कुटमू रोड स्थित उम्मुल वरा अकादमी में उर्स-ए-मखदूमी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित रूहानी महफिल में अकादमी की छात्राओं, शिक्षिकाओं और बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मगरिब की नमाज के बाद कुरआन पाक की तिलावत से हुई। इसके बाद छात्राओं ने नात-ए-पाक और मनकबत पेश कर पूरे माहौल को रूहानियत से सराबोर कर दिया। महफिल के दौरान सुब्हानअल्लाह, माशाअल्लाह और अल्लाहु अकबर की सदाएं गूंजती रहीं। कई छात्राओं ने हजरत मखदूम पाक की सीरत, करामात और उनकी शिक्षाओं पर आधारित निबंध प्रस्तुत किए। उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन आलिमा-फाजिला क़ारिया लाडली परवीन ने किया।मुख्य वक्ता आलिमा-फाजिला क़ारिया मेहरून्निसा ख...