लोहरदगा, सितम्बर 4 -- Lohardaga News: लोहरदगा,संवाददाता। मां दमयंती देवी सेंचुरी फॉर एजुकेशन नर्चर स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं दही-हांडी महापर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण एवं बाल कृष्ण की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।बच्चों ने राधा और कृष्ण का रूप धारण कर जन्माष्टमी पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने नृत्य एवं गीत की आकर्षक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में आयोजित दही-हांडी प्रतियोगिता में भी बच्चों ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों के उत्साह और उमंग से विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा।स्कूल यह भी पढ़ें- Moradabad News: राधा-...